ABVP ORGANIZED MEMBERSHIP CAMPAIGN AT PALDEV HIGHER SECONDARY SCHOOL
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट नगर, महाकौशल प्रांत के कार्यकर्ताओं द्वारा पालदेव में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद से जुडे कार्येां से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।
संपूर्ण देश में अभाविप द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम को पालदेव स्थित विद्यालय में नगर ईकाइ् द्वारा सफलतापूर्ण रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को राष्ट्रवाद से प्रेरित प्रसंगों का उदाहराण देते हुए छात्र शक्ति व एकजुटता का महत्व समझाया गया। साथ ही उनसे राष्ट्रसेवा हेतु संगठन के कार्यो में सम्मिलित होने का आहृवान किया गया।
SHARE THIS POST TO OTHERs.........
0 Comments